‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं यामी गौतम धर
‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं यामी गौतम धर
राज मंदिर में फिल्म का प्रचार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
जयपुर। अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रचार के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा का दौरा कर फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म की रिलीज से पहले यामी का जयपुर दौरा प्रचार अभियान का हिस्सा रहा।
यामी गौतम धर अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। ‘नई नवेली’ में भी वह एक नए अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी भारतीय पारिवारिक परिवेश में फैंटेसी, हास्य और एक्शन का मेल प्रस्तुत करती है। निर्माताओं ने इसे भारतीय सिनेमा की अपनी तरह की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया है।
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।



Comments