भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी रामलीला ‘मेरे राम

    भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी रामलीला ‘मेरे राम’ 



उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की शिरकत, विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ने की पहल को सराहा 



जयपुर, 17 अक्टूबर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शनिवार को कॉलेज के उत्सव सभागार में ‘मेरे राम’ रामलीला का भव्य लाइव मंचन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने शिरकत की। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, आदर्शों और भारतीय संस्कृति पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।


इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने कहा कि आज जहां अधिकांश कॉलेजों में तकनीक और आधुनिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है, वहीं बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कार, आध्यात्मिक समझ और जीवन मूल्यों का होना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के साथ जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि भारतीय सनातन गौ सेवा संघ के राष्ट्र अध्यक्ष ताराचंद कोठारी आयोजक कॉलेज की चेयरपर्सन श्रीमती पुष्पा बियानी, चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी और असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रामलीला की सराहना की और भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया।

कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने कहा कि ‘मेरे राम’ रामलीला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने 58 विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके अभिनय, मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।

रामलीला के दौरान विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया। ‘मेरे राम’ ने सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा के आदर्शों का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान