आर्च कॉलेज में सजी ‘रात्रि रंग’ डांडिया नाइट

        आर्च कॉलेज में सजी ‘रात्रि रंग’ डांडिया नाइट 



           गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने बांधा समां



जयपुर ।  आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस, जयपुर में 17 अक्टूबर को ‘रात्रि रंग-डांडिया नाइट’ का आयोजन किया गया। मालवीय नगर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सवी रंगों के बीच विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व विद्यार्थियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 आर्च स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित कार्यक्रम अर्चना मैम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांशी गौड़, एंकर समर सिंह और फिटनेस आइकन दशमेश रव (डी.के. सिंह) की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया। रंग-बिरंगे पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवी बना दिया।


कार्यक्रम में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड’ के तहत आकर्षक परिधानों और विशिष्ट शैली के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं, लकी ड्रॉ ने भी प्रतिभागियों के बीच उत्सुकता बनाए रखी। संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों को आपसी मेलजोल बढ़ाने और कॉलेज की यादें ताजा करने का अवसर मिला।

आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर इसे सफल बनाने तक  आर्च स्टूडेंट काउंसिल की अहम भूमिका रही। विद्यार्थियों ने आयोजन प्रबंधन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक सहभागिता और सामूहिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ कैंपस में जीवंत माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रचनात्मकता और सांस्कृतिक सहभागिता पर जोर

 आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस, जयपुर रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशील सोच को प्रोत्साहित करने वाला संस्थान है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग जगत से जुड़ाव और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कॉलेज विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल विकसित करने और अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारने के अवसर प्रदान करता है। ‘रात्रि रंग’ का आयोजन इसी दिशा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक जुड़ाव का उदाहरण रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान