पीतांबरा माई मंदिर विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग

      पीतांबरा माई मंदिर विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग



गरिष्मा परिहार की शिकायत पर सेज थाने में एफआईआर दर्ज, पूजा में बाधा और अभद्रता के आरोप


जयपुर। भंभोरिया स्थित पीतांबरा माई मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पीतांबरा माई सेवा संस्थान की पीठाधीश गरिष्मा परिहार की शिकायत पर सेज थाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 12 अक्टूबर को मंदिर में पूजा के दौरान विवाद हुआ था। शिकायत में ताराचंद सैनी पर पूजा-पाठ, यज्ञ और हवन में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने 13 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 0127/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79, 324(4), 352 और 3(5) के तहत जांच शुरू की है। शिकायत के साथ घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व महासचिव हेमंत पबड़ी, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक अभिषेक पबड़ी, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गिरिराज सिंह खंगारोत, एडवोकेट सुरेश मीणा, मंदिर संरक्षण समिति के पंडित गौतम शर्मा उर्फ पप्पू, प्रेमचंद बैरवा सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडवोकेट रोहित शर्मा, सुनीता वैष्णव और मंजू वैष्णव भी उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान