भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में 16 से 30 नवंबर तक मनेगा ऑडिट सप्ताह
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में 16 से 30 नवंबर तक मनेगा ऑडिट सप्ताह
जयपुर। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑडिट सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जयपुर स्थित विभाग के आठ कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का शुभारंभ 16 नवंबर को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) के. संजय मूर्ति नई दिल्ली में करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1860 को भारत के प्रथम सीएजी सर एडवर्ड ड्रूमंड को नियुक्त किया गया था। इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाता है।
ऑडिट सप्ताह के दौरान जयपुर स्थित महालेखाकार भवन में विभागीय गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आम नागरिक भी भाग लेकर भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 18 नवंबर को कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा रिमोट एवं हाइब्रिड ऑडिटिंग, डिजिटल साक्ष्य, लेखांकन, डिजिटलीकरण और सार्वजनिक वित्त जैसे विषयों पर कार्यशालाएं होंगी।
19, 23 और 26 नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें पीएफ एवं ईएसआई संबंधी जानकारी दी जाएगी। वहीं 25 नवंबर को जयपुर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
कार्यक्रम का समापन 27 नवंबर को होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।


Comments