श्री बी.एल. मीना : कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता की प्रेरक पहचान
श्री बी.एल. मीना : कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता की प्रेरक पहचान जयपुर । राजस्थान के बारां जिले की छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम दीगोद जागीर में 7 अगस्त 1966 को जन्मे श्री बी.एल. मीना ने अपने समर्पण, कर्मठता और उत्कृष्ट कार्यशैली से राजस्थान आवासन मण्डल में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। 29 अगस्त 1992 को जोधपुर में प्रथम नियुक्ति से प्रारंभ हुई उनकी गौरवपूर्ण प्रशासनिक यात्रा 31 अगस्त 2026 को उप आवासन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्ति के साथ पूर्ण होगी। अपने सेवा जीवन में उन्होंने प्रत्येक दायित्व को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनहित और संस्थान के प्रति समर्पित सेवा का अवसर माना। परियोजना अभियंता (सिविल) के रूप में जोधपुर के ऐतिहासिक बरकतुल्लाह खाँ स्टेडियम के दोनों पेवेलियनों का निर्माण निर्धारित समय में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें वर्ष 2002 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात 15 अगस्त 2003 को राजस्थान आवासन मण्डल मुख्यालय ने भी उन्हें प...