नर्सिंग में नवाचार को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन
नर्सिंग में नवाचार को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन जयपुर, 6 सितंबर। नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं आरएच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्लोबल नर्सिंग समिट का रविवार को नर्सिंग में नवाचार और आधुनिक तकनीक को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समापन हुआ। समिट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. कुंजीलाल मीणा रहे। उन्होंने कहा कि दुनिया रोबोटिक नर्सिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह का आयोजन नर्सिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। भारत सरकार की नर्सिंग एडवाइजर दीपिका खाका ने ऑनलाइन माध्यम से भविष्य की नर्सिंग की रूपरेखा प्रस्तुत की। एनएनएमसी ड्राफ्ट कमेटी की चेयरमैन डॉ. विमला कपूर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिमुलेशन आधारित शिक्षा, रोबोटिक एवं इमरजेंसी नर्सिंग सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी ने आठवें वेतन आयोग एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। विभिन्न अकादमिक सत्रों में रोबोटिक नर्सिंग, एआई आधारित सर्जि...