संघर्ष से सफलता तक पहुंचे राजस्थान पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर मदन सिंह शेखावत
संघर्ष से सफलता तक पहुंचे राजस्थान पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर मदन सिंह शेखावत जयपुर। राजस्थान पुलिस में अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान बनाने वाले सब इंस्पेक्टर मदन सिंह शेखावत का जीवन संघर्ष, साहस और निरंतर प्रयास की प्रेरणादायक कहानी है। झुंझुनूं-नीमकाथाना क्षेत्र के गांव चिंचरोली, बबाई, खेतड़ी की मिट्टी में पले-बढ़े शेखावत ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम से पुलिस विभाग में अपनी पहचान बनाई और अपनी मातृभूमि का नाम रोशन किया। परिवार की परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद पुलिस सेवा में कदम रखा। जयपुर के एएसएसआई विद्याधर नगर में सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों की जांच और निस्तारण में मेहनत एवं लगन से कार्य किया। उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें आगे पदोन्नति मिली और वे सब इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे। जयपुर में विभिन्न पुलिस थानों में कार्य करते हुए शेखावत ने कई आपराधिक मामलों की जांच में सक्रिय भूमिका निभाई। कठिन और चुनौतीपूर्ण मामलों में उनकी तत्परता तथा अपराधियों तक पहु...