Posts

अखिल भारत हिन्दू महासभा में जे पी शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Image
  अखिल भारत हिन्दू महासभा में जे पी शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी जयपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वाद से, प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया के निर्देशन पर और प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की सहमति से जगदीश प्रसाद शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने एक योग्य, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जे पी शर्मा के नेतृत्व में संगठन की आवाज अब प्रदेश के हर जिले और हर गाँव तक पहुंचेगी। प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने कहा  मीडिया ही संगठन की ताकत है। जे पी शर्मा के आने से हिन्दुत्व, गौ रक्षा और सनातन संस्कार का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी जे पी शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आ...

ऑडिट सप्ताह के तहत कार्यशाला

Image
 ऑडिट सप्ताह के तहत कार्यशाला, प्रदर्शनी और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन      डिजिटल ऑडिटिंग और सुरक्षित डेटा प्रबंधन पर                  अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जानकारी जयपुर । भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर तक ऑडिट दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत जयपुर स्थित प्रधान महालेखाकार कार्यालय में रिमोट एवं हाइब्रिड ऑडिटिंग, डेटा विश्वसनीयता, सुरक्षित पहुंच और डिजिटल साक्ष्य विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधान महालेखाकार प्रदीप यादव ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। वहीं महालेखाकार महोदया मणि के नेतृत्व में विभाग के आठ कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की भूमिका, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कमाल है....

Image
                               कमाल है.... श्रेया ने उंगलियों की ठीक से काम करने की क्षमता वापस पा ली कोच्ची । श्रेया सिद्धनागौड़ा, 19 साल की, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता टाटा मोटर्स, पुणे में सीनियर मैनेजर के तौर पर काम करते थे। 2016 में जब वह पुणे से मणिपाल छुट्टी मनाकर लौट रही थी, तो बस का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उसके दोनों हाथ चले गए। डॉक्टरों ने उसे बताया कि एशिया में अपर-लिम्ब ट्रांसप्लांट के बारे में लगभग सुना ही नहीं गया है। एक साल बाद, कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल (जिसे माता अरितानंदमयी मठ ने बनाया और मैनेज किया था) में, डॉ. सुब्रह्मण्यम अय्यर की लीडरशिप में 20 रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन और 16 मेंबर वाली एनेस्थेटिक टीम ने 13 घंटे का एक मुश्किल ऑपरेशन किया — जिसमें एशिया का पहला अपर-एक्सट्रीमिटी डबल आर्म ट्रांसप्लांट और दुनिया का पहला मेल-टू-फीमेल बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट हुआ, जिसमें 20 साल के कॉलेज स्टूडेंट सचिन के डोनेट किए गए अंगो...

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में 16 से 30 नवंबर तक मनेगा ऑडिट सप्ताह

Image
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग में 16 से 30 नवंबर तक मनेगा ऑडिट सप्ताह जयपुर में विभिन्न गतिविधियों, कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन जयपुर। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑडिट सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जयपुर स्थित विभाग के आठ कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का शुभारंभ 16 नवंबर को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) के. संजय मूर्ति नई दिल्ली में करेंगे। उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1860 को भारत के प्रथम सीएजी सर एडवर्ड ड्रूमंड को नियुक्त किया गया था। इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाता है। ऑडिट सप्ताह के दौरान जयपुर स्थित महालेखाकार भवन में विभागीय गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आम नागरिक भी भाग लेकर भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 18 नवंबर को कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा रिमोट एवं हाइब्रिड ऑडिटिंग, डिजिटल साक्ष्य, लेखांकन, डिजिटलीकरण और सार्वजनिक वित्त जैस...

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम…

Image
  सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग  जयपुर। झोटवाड़ा के प्रेम नगर स्थित अंबिका विहार में रविवार रात एक शोरूम में लगी आग से पूरी बस्ती की सांसें अटकी रहीं। शोरूम से 10 मीटर की दूरी पर गैस गोदाम होने के कारण आग के वहां तक पहुंचने का खतरा मंडराता रहा। बेसमेंट में रखे गद्दे, फर्निशिंग और फर्नीचर के सामान से लेकर तीन मंजिलों पर रखे कपड़ों और साडियों के स्टॉक तक आग फैलती चली गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक इसकी तपिश पहुंची और एक मकान में दरारें तक आ गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकलकर्मियों को गैस गोदाम की तरफ लपटें बढ़ने से रोकने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। 15 दमकलों ने करीब 90 चक्कर लगाकर साढ़े छह घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया। सोमवार सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग गैस गोदाम तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। *शोरूम में ऐसे फैली आग:* प्रेम नगर में सुमित डंगायच का साड़ी, फर्निशिंग और फर्नीचर का शोरूम है। रविवार रात करीब 11.30 बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। पहली म...

वार्ड 74 में सफाई योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित

Image
 वार्ड 74 में सफाई योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित जयपुर। नगर निगम जयपुर  वार्ड 74 के पार्षद रामपाल  जैन की ओर से सफाई योद्धाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन शर्मा, राजन सरदार, सतीश गर्ग, हेमेन्द्र लाला, महेंद्र लोदिया, प्रवीण मेहता, जन नायक टोनी एवं मुरली कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए। अतिथियों ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई...!

Image
                    कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई...! ​दिवाली का गिफ़्ट मुंह लग गया, हर साल की आदत पड़ गई तो समझो लालच बढ़ गया। बड़े, छोटे अधिकारी और दरबारी अपनी हैसियत व कैफियत के मुताबिक गिफ़्ट चाहते हैं। सरकारी और दरबारी ओहदेदार अफसर, बाबूजी यदि किसी भारी-भरकम विभाग में बैठे हों, तो ठेकेदारों की सक्रियता और जवाबदेही और भी बढ़ जाती है। ऐसे में श्रेणी (केटेगरी) के अनुसार हल्के-भारी गिफ़्ट पैकेट 'घर पहुंच सेवा' के तहत सप्रेम भैया या बाबूजी के पास पहुंच जाते हैं। ​गिफ़्ट कुछ भी हो सकता है, इसकी सीमा अपरंपार है। सोने-चांदी से बना कोई आइटम, ज्वेलरी या सिक्के, सूखे मेवों के साथ कोई गिफ़्ट चेक, ऊंची महंगी मिठाई के साथ कोई मनी-लिफाफा आदि। बड़े लोगों को तो वाहन या प्रॉपर्टी तक साथ मिल जाती है। फिर क्या, ऊंचे दर्जे की बधाई, शुभकामना ग्रीटिंग्स का आना-जाना और आदान-प्रदान शुरू होता है। भैयाजी खुश, भाभीजी और परिवार उससे भी ज्यादा खुश! वैसे तो गिफ़्ट ऑफिस में पहुंचाए जाते हैं, मगर सामने वाला दमदार हो तो स्पेशल गिफ़्ट सीधे घर तक पहुंचाए जाते हैं। इस...

पुरानी यादों का मिलन, दोस्ती का जश्न और दिवाली की रौनक

Image
  पुरानी यादों का मिलन, दोस्ती का जश्न और दिवाली की रौनक; जेईसीआरसी में सजा एलुमनाई गेट-टुगेदर वर्ष 2004 से 2025 तक के विभिन्न बैच के पूर्व विद्यार्थी हुए शामिल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल्स और तेजी से उभरते स्टार्टअप्स के संस्थापकों ने साझा किए अनुभव जयपुर। पुराने दोस्तों से मुलाकात, कॉलेज के दिनों की यादें और दिवाली की खुशियां... इन सभी रंगों के साथ जेईसीआरसी में दिवाली एलुमनाई गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2004 से 2025 तक के विभिन्न बैच के पूर्व विद्यार्थी देश के अलग-अलग हिस्सों से एकत्रित हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में एलुमनाई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल्स के साथ-साथ अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से नई पहचान बना रहे उद्यमी और ऐसे स्टार्टअप्स के संस्थापक भी शामिल रहे, जो आने वाले समय में यूनिकॉर्न बनने की क्षमता रखते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके इन पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्...

जयपुर में घी के संदिग्ध कारोबार का बड़ा खुलासा: 35 हजार लीटर घी बरामद,

Image
 घी के संदिग्ध कारोबार का बड़ा खुलासा: 35 हजार लीटर घी बरामद, हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की पूरी फैक्ट्री सीज सात ब्रांडों के नाम से हो रही थी घी की पैकिंग, बड़े साइलो में हजारों लीटर घी का भंडारण सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा संदिग्ध फ्लेवर बरामद, घी और फ्लेवर के नमूने जांच के लिए भेजे तड़के 3:30 बजे मोरीजा और चीथवाड़ी में भी खाद्य सुरक्षा टीम की दबिश, दूध एवं मावा के नमूने लिए जयपुर 3 नवंबर। राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार' अभियान के तहत मिलावटखोरी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जयपुर प्रथम की खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर स्थित हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की घी निर्माण एवं पैकेजिंग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में करीब 35 हजार लीटर घी पाया गया। गंभीर अनियमितताओं एवं संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर टीम ने पूरी फैक्ट्री को सीज कर दिया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला , चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित सात ब्रांडों के नाम से घी की पैकिंग होती पाई गई। मौके पर 200 एमएल, 500 एमएल, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर ए...

एमईएआई उदयपुर चैप्टर की राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी रविवार को

Image
  भारतीय खनन दिवस पर एमईएआई उदयपुर चैप्टर की राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी (आज) रविवार को विशेषज्ञों के साथ होगा मंथन;  मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगी 36 हजार रुपये की छात्रवृत्तियां उदयपुर। खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सुरक्षा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई), राजस्थान चैप्टर उदयपुर की ओर से भारतीय खनन दिवस पर 1 नवंबर को राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी एवं पैनल परिचर्चा आयोजित की जाएगी। चीरवा घाटा, एकलिंगजी रोड स्थित लाभगढ़ रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘स्मार्ट माइनिंगरू रिसोर्स टू रेजिलिएंस’ रखा गया है। कार्यक्रम में खनन क्षेत्र के विशेषज्ञ, सरकारी विभागों के अधिकारी, राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि और शिक्षाविद् भाग लेकर खनन उद्योग की चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। एमईएआई उदयपुर चैप्टर के सचिव डॉ. हितांशु कौशल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य सरकारी विभागों की विशेषज्ञता और उद्योग के व्यावहारिक अनुभवों को एक मंच पर लाकर ख...

जेएसएससी प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2.0 संपन्न

Image
         जेएसएससी प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2.0 संपन्न शिक्षा में नवाचार, नेतृत्व और भविष्य की चुनौतियों पर हुआ मंथन जयपुर। जयपुर सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स की ओर से आयोजित ‘जेएसएससी प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2.0’ शनिवार को होटल क्लार्क्स आमेर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘लीडिंग लर्निंग, शेपिंग लेगेसीज’ थीम पर आधारित इस एक दिवसीय कॉन्क्लेव में शिक्षा जगत के विशेषज्ञों, प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की शैक्षिक चुनौतियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सीबीएसई के निदेशक (प्रशिक्षण) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षक सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण, पेशेवर विकास और शैक्षिक सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण और विकास आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय जीवन प्रशिक्षक एवं काउंसलर डॉ. नितिन सारस्वत ने ‘कंटेजियस एनर्जी, कंटेजियस लीडरशिप’ विषय पर विचार रखते हुए प्रभावी नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा का महत्...

विद्याधर नगर स्टेडियम में सवर्ण आक्रोश सभा,

Image
         विद्याधर नगर स्टेडियम में सवर्ण आक्रोश सभा,     मांगों पर कार्रवाई को लेकर गरजे समाजों के प्रतिनिधि यूजीसी नियमों की वापसी, आरक्षण में सुधार और सवर्ण आयोग के गठन की मांग; दिया कुमारी को सभा स्थल पर बुलाने की मांग पर बढ़ा तनाव, सीकर रोड जाम करने निकले युवाओं को पुलिस ने रोका जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को आयोजित सवर्ण आक्रोश सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। यूजीसी नियमों की वापसी, आरक्षण व्यवस्था में सुधार, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, ईडब्ल्यूएस प्रक्रिया के सरलीकरण, सवर्ण आयोग के गठन और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर सभा में सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग उठी। राष्ट्रीय करणी सेना के नेतृत्व में आयोजित सभा में सुबह से ही युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। भगवा ध्वजों, नारों और देशभक्ति गीतों के बीच सभा स्थल पर माहौल गर्मजोशी से भरा रहा। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत की अगुवाई में आयोजित स...

अनशन के छठे दिन लक्ष्मी तंवर की तबीयत बिगड़ी

Image
  अनशन के छठे दिन लक्ष्मी तंवर की तबीयत बिगड़ी, सरकार की चुप्पी पर राष्ट्रीय करणी सेना का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान यूरिन में कीटोन 3+, बार-बार गिर रहा ब्लड शुगर; 25 अक्टूबर को विद्याधर नगर स्टेडियम में सवर्ण आक्रोश सभा, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन जयपुर। सवर्ण समाज की मांगों को लेकर राष्ट्रीय करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर का अनिश्चितकालीन अनशन छठे दिन गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। मेडिकल जांच में यूरिन में कीटोन बॉडीज का स्तर 3+ मिलने, बार-बार ब्लड शुगर गिरने और शरीर में पानी की कमी से इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन की स्थिति सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिनिधि अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। राष्ट्रीय करणी सेना ने सरकार की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन को देशव्यापी विस्तार देने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय करणी सेना भवन पर अनशन कर रही लक्ष्मी तंवर की मेडिकल टीम सुबह-शाम निगरानी कर रही है। डॉ. राजेंद्र यादव, एमडी मेडिसिन, डॉ. कुलदीप सिंह, पीडियाट्रिशियन सहित मेडिकल स्टाफ नियमित जांच कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेख...

जयपुर में ‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) का भव्य प्रीमियर

Image
  जयपुर में ‘ धूड़ ’ ( सैंडस्टॉर्म) का भव्य प्रीमियर ,  राजस्थान की कहानी अब देशभर के सिनेमाघरों में राजस्थानी सिनेमा की पहली पैन-इंडिया फिल्म के रूप में प्रस्तुत ‘ धूड़ ’ का जयपुर में हुआ विशेष प्रदर्शन ;  23 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़ जयपुर , 23 अक्टूबर।  राजस्थान की मिट्टी , संस्कृति और आत्मा से जुड़ी कहानी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए , कलाम एकेडमी और समर जैन द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘ धूड़ ’ ( सैंडस्टॉर्म) का भव्य प्रीमियर 22 अक्टूबर को जयपुर स्थित ज्वेल ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया। राजस्थानी सिनेमा की पहली पैन-इंडिया फिल्म के रूप में प्रस्तुत यह फिल्म राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है। जयपुर में आयोजित प्रीमियर में फिल्म की कहानी और राजस्थान की पृष्ठभूमि को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन राजस्थानी सिनेमा की रचनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है। राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी अपनी कहानी और सांस...

मिलावटखोरी के खिलाफ जन जागरण सेवा मंच चलाएगा अभियान

Image
  मिलावटखोरी के खिलाफ जन जागरण सेवा मंच चलाएगा अभियान गैर राजनीतिक मंच का गठन, भ्रष्टाचार और नारी सुरक्षा के लिए भी चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान जयपुर, 21 अक्टूबर। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरण सेवा मंच का गठन किया गया है। यह पूर्णतया गैर राजनीतिक मंच होगा। मंच के प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य जनहित के विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। इसके तहत सबसे पहले खाद्य पदार्थों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि दूध, घी, पनीर, मिठाई, मसाले, सब्जियां, तेल, दालें, दवाइयां, पेट्रोल-डीजल, पानी, खाद, बीज और कीटनाशकों में मिलावट आमजन के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर चुनौती है। मिलावटी खाद्य पदार्थों और दूषित वस्तुओं के सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंच मिलावटखोरी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाते हुए ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ जैसे अभियान संचाल...

आर्च कॉलेज में सजी ‘रात्रि रंग’ डांडिया नाइट

Image
         आर्च कॉलेज में सजी ‘रात्रि रंग’ डांडिया नाइट             गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने बांधा समां जयपुर ।  आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस, जयपुर में 17 अक्टूबर को ‘रात्रि रंग-डांडिया नाइट’ का आयोजन किया गया। मालवीय नगर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सवी रंगों के बीच विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व विद्यार्थियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  आर्च स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित कार्यक्रम अर्चना मैम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांशी गौड़, एंकर समर सिंह और फिटनेस आइकन दशमेश रव (डी.के. सिंह) की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया। रंग-बिरंगे पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवी बना दिया। कार्यक्रम में ‘बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड’ के तहत आकर्षक परिधानों और विशिष्ट शैली के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं, लकी ड्रॉ ने भी प्रतिभागियों के बीच उत...

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान

Image
             शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान झोटवाड़ा स्थित एसके एंटरप्राइजेज के प्लांट पर कार्रवाई , बेकरी शॉर्टनिंग’ के नाम पर विभिन्न ब्रांडों के तहत उत्पाद का निर्माण एवं बिक्री किए जाने का मामला, 2,699.2 किलो बेकरी शॉर्टनिंग सीज   जयपुर । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण  अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के मार्गदर्शन एवं संयुक्त आयुक्त  वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने जयपुर के झोटवाड़ा स्थित एम/एस एसके एंटरप्राइजेज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर कार्रवाई की गई। बेकरी शॉर्टनिंग के नाम पर तैयार हो रहा था उत्पाद— निरीक्षण के दौरान ‘बेकरी शॉर्टनिंग’ के...

एक बयान पर तमाशाई राजनीति* *मदन राठौड़ ने ग़लत नहीं कहा

Image
           एक बयान पर तमाशाई राजनीति                मदन राठौड़ ने ग़लत नहीं कहा            नफ़रत की ये आंच यूं ही सुलगती रहे,             राजनीति का वजूद इसी से कायम है।                             (अशोक शर्मा) 👉🏽 बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ ने चार दिन पहले एक समारोह में कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध होता है तो भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए। बस उनके इस बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया और वे चौतरफ़ा घिर गए। ऐसे में केन्द्र सरकार ने भी उनसे सफाई तलब कर ली। उन्होंने भी बतौर सफाई कह दिया कि मेरा आशय भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर था। मीडिया ने उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इसके लिए उन्होंने दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि क्या भारत के स्वाधीनता आंदोलन में मुसलमानों ने साथ नहीं दिया था ॽ वे भी अंग्रे...

राजस्थान रेंजर्स ने जयपुर में शुरू की ग्रासरूट्स टेनिस पहल

Image
राजस्थान रेंजर्स ने जयपुर में शुरू की ग्रासरूट्स टेनिस पहल, 150 से अधिक युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा पूर्व डेविस कप खिलाड़ी श्रीनाथ प्रह्लाद अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग और मार्गदर्शन; किआ TPL सीजन 8 से पहले राजस्थान में टेनिस को बढ़ावा देने की पहल जयपुर, 17 अक्टूबर । किआ टेनिस प्रीमियर लीग (TPL) सीजन 8 की टीम राजस्थान रेंजर्स की ओर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 17 और 18 अक्टूबर को दो दिवसीय ग्रासरूट्स टेनिस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 150 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कैंप TPL के ग्रासरूट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को टेनिस के प्रति प्रोत्साहित करना, उन्हें प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव देना और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स से जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी देना है। इस कैंप में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और राजस्थान रेंजर्स के मेंटर श्रीनाथ प्रह्लाद इस दौरान राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और मार्गदर्शन...